Regd. No. 201803021400349 (Indian Trusts Act, 1882)12AA & 80G approvedNGO Darpan RJ/2019/0238975See our documents
MVS Foundation Trust logo
MVS Foundation Trustएमवीएस फाउंडेशन ट्रस्ट · Chomu, Jaipur

← Journal · Journal · 28 Mar 2025

Bird Parinda Campaign - पक्षी परिंडा अभियान

Bird Parinda Campaign - पक्षी परिंडा अभियान

पक्षियों को गर्मी के मौसम में जल्दी से पीने का पानी समय पर उपलब्ध नहीं होता है, जिससे अधिकांश पक्षी प्यास के कारण से अपना दम थोड देते है, ऐसे में MVS फाउंडेशन की टीम ने मिलकर एक पहल की शुरुआत की, इस पहल के जरिये गर्मी के मौसम में जगह-जगह पर पक्षी परींडे लगाये जाते है, साथ ही पक्षीयों के लिए दाने की व्यवस्था भी जाती है, जिससे पक्षीयों को खाने पीने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ता है.

गर्मियों के मौसम में जब सूरज आग उगलता है, तब हम सब पंखे, कूलर, और ठंडे पानी की ठंडक में सुकून पाते है, लेकिन एक बार सोच कर देखो की उन पक्षियों और जानवरों का क्या होता होगा, जो दिन के समय भीषण गर्मी में खुले आसमान के नीचे बैठे रहते है, इनकी प्यास कौन बुझाएगा?

पक्षियों और जानवरों को गर्मी के मौसम में सुकून पहुचाने के लिए हमारी टीम ने एक नेक पहल की शुरुआत की है, हम जगह-जगह स्वच्छ पानी के स्रोत स्थापित कर रहे है, जिन्हें नियमित रूप से भरा जायेगा, ताकि इन बेजुबान प्राणियों को भी राहत मिल सके, जब कोई प्यासा पक्षी अपनी चोंच डुबोकर पानी पीता है, जब कोई जानवर राहत की सांस लेता है, तब महसूस होता है कि यह सिर्फ एक प्रयास नहीं, बल्कि ज़िंदगी देने वाला कदम है.

यह पहल हमारी नहीं बल्कि हम सबकी जिम्मेदारी है, अगर आप भी हमारी इस पहले में अपना सहयोग करना चाहते है, तो अपने घर के आंगन, छत, या गली के किनारे एक पानी का कटोरा रख सकते हैं, यह एक छोटी-सी आदत न जाने कितने ही प्यासे जीवों की जान बचा सकती है, जितना हो सके उतना हमारी इस पहल में सहयोग करें.

आइये हम सब मिलकर इन बेजुबानों के लिए एक ठंडी छांव बनें, आइए, मिलकर इस नेक कार्य में योगदान दें और प्रकृति को उसके सच्चे सेवक होने का एहसास कराएं.

हमारी टीम के द्वारा हर साल गर्मी के मौसम में हजारो की संख्या में पक्षी परींडे लगाये जाते है, हर साल की तरह इस साल भी इस पहल की शुरुआत की जाएगी, इस बार भी हमारी टीम का एक ही लक्ष्य रहेगा, की कोई भी प्यासा ना रहे, अधिक से अधिक संख्या में पक्षियों के लिए पानी की उपलब्धता की जाएगी साथ ही जानवरों के लिए भी पानी की उपलब्धता करवाई जाएगी.

गर्मियों के मौसम में पक्षी, बल्कि जानवर भी पानी की तलाश में भटकते है, उनकी प्यास बुझाने के लिए हमारी टीम के द्वारा जगह-जगह जल स्रोत स्थापित किये जाते है, और इन्हें नियमित रूप से भरा जाता है, जिससे सभी जानवर गर्मी के मौसम में स्वच्छ पानी पी सके, यह हमारी टीम के द्वारा शुरू की गई एक छोटी से पहल है, लेकिन इस पहल से काफी सारे जानवरों को गर्मी के मौसम में राहत मिलाती है, आप भी इस नेक कार्य में हमारा साथ दें और अपने सहयोग से इन बेजुबानों के जीवन को बचाने में योगदान करे.

जो महनती मजदूर गर्मी के मौसम में मजदूरी कर रहे है, उन्हें गर्मी से रहत देने के लिए हमारी टीम सड़कों पर निकलती है और उन्हें ठंडे पानी की बोतलें और ठंडा जूस उपलब्ध करवाती है, ताकि वे अपनी प्यास बुझा सके, इस पहल से न केवल इंसानियत का संदेश है, बल्कि उन लोगों के प्रति हमारा आभार भी, जो अपनी मेहनत से समाज का निर्माण करते है. तो आइये इस नेक कार्य में योगदान दें और जरूरतमंदों को गर्मी से राहत पहुंचाने में हमारी मदद करें.

इस पहल को इस वर्ष एक बार फिर से शुरू किया जायेगा, अगर आपको हमारी टीम की यह मुहीम अच्छी लगी है तो अपना सहयोग दे, इस आने वाले गर्मी के मौसम में कोई भी प्यासा ना रहे.

इस गर्मी हामरी टीम का एक ही संकल्प रहेगा, की कोई भी जानवर प्यासा ना रहे, किसी भी जानवर या पक्षी को पानी की तलास में इधर-उधर ना भटकना पड़े.

पक्षी परिंडा अभियान के उद्देश्य

पक्षियों को पानी उपलब्ध करवाना - इस मुहीम के तहत हमारी टीम के द्वारा घरों, छतों, बगीचों और सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाये जाते है, जिन्हें समय-समय पर पानी से भरा जाता है.

पक्षियों के लिए दाना रखना - अनाज, चावल, बाजरा आदि के दाने पक्षियों के लिए जगह-जगह पर रखे जाते है.जागरूकता फैलाना - लोगों को इस अभियान में शामिल करने और पक्षियों के प्रति संवेदनशील बनाने का प्रयास किया जा रहा है हमारी टीम के द्वारा.

अभियान की आवश्यकता क्यों पड़ीMVS फाउंडेशन टीम ने सोचा की गर्मी के मौसम में प्राकृतिक जल स्रोत सूख जाते है, तो ऐसे में पक्षी कहा पानी पीते होंगे, और पेड़ों की कटाई और जल निकायों के घटने से पक्षियों के लिए प्राकृतिक आवास और भोजन कम होता जा रहा है, तो MVS फाउंडेशन टीम ने मिलकर जगह-जगह पर पक्षियों के लिए खाने-पीने की व्यवस्ता करवाई.

कैसे जुड़े अभियान से?परिंडे लगाएं - अपनी छत, बालकनी, खिड़की, पेड़ की शाखाओं या बगीचे में मिट्टी, स्टील या प्लास्टिक के परिंडे रखें और उसमें ताजा पानी भरे, जिससे पक्षी पानी पि सके.दाना डालें - बाजरा, चावल, ज्वार, रोटी के टुकड़े और अन्य अनाज पक्षियों के लिए रखे जाए, जिससे गर्मी के मौसम से पक्षियों को इधर-उधर ना जाना पड़े.पेड़ लगाएं - गर्मी के मौसम में जितना हो सके उतने पेड़ लगाये, और पेड़ों की सुरक्षा करें.जागरूकता फैलाएं - लोगो को पक्षी परिंडा अभियान के बारें में जागरुक करें.टीम की मदद करें - हमारी टीम की मदद करे.आप चाहे तो कुछ परींडे हमारी टीम तक पहुचाए या फिर आर्थिक सहयोग करें, जिससे हम इस पहल को ज्यादा से ज्यादा बढ़ा सके.आर्थिक सहयोग करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें, साथ ही हमारे सोशल मिडिया पेज को फ़ॉलो करें, जिससे हमारी टीम का होसला बढ़ता है.आर्थिक सहयोग करने के लिए - क्लिक करें. या OR Code स्कैन करें.

If this moved you

Your gift funds the next drive.

Donate
WhatsApp usDonate