Regd. No. 201803021400349 (Indian Trusts Act, 1882)12AA & 80G approvedNGO Darpan RJ/2019/0238975See our documents
MVS Foundation Trust logo
MVS Foundation Trustएमवीएस फाउंडेशन ट्रस्ट · Chomu, Jaipur

← Journal · Journal · 26 Mar 2025

Cow Safety Radium Belt - गाय बचाओं अभियान

Cow Safety Radium Belt - गाय बचाओं अभियान

एक समय था, जब चोमू, जयपुर (राजस्थान) से आए दिन सड़क दुर्घटना में गायों के मरने की खबर सुनने को मिल रही थी, तो MVS Foundation की टीम ने मिलकर सोचा की क्यो ना एक नई पहल की शुरुआत की जाए, इस पहल की शुरुआत 2024 में गायों को सड़क दुर्घटना में बचाने के लिए शुरू की गई, 2024 से लेकर अब तक हमारी टीम ने हजारो गायों के रेडियम बेल्ट बांधे है, हमारी टीम का एक ही लक्ष्य है, की ज्यादा से ज्यादा गौ माता को सड़क दुर्घटनाओं से बचाना।

आखिर क्यो किया रेडियम बेल्ट का चुनाव

जब से MVS Foundation Trust ने रेडियम बेल्ट अभियान की शुरुआत की थी, जब से ही लोगो के मन में एक सवाल था की आखिर क्यो गायों के रेडियम बेल्ट ही बांधे जा रहे है, तो इसका एक सीधा सा सवाल है, की रेडियम बेल्ट पर एक पट्टी लगी होगी है, जो की रात्री के समय लाइट पड़ने पर चमक उठती है, जिससे वाहन चालक पहले ही सतर्क हो जाता है, जिससे वाहन चालक और गाय माता दोनों को कोई नुकसान नहीं होता है।

अभियान के मुख्य उद्देश्य

रात्री में होने वाले सड़क दुर्घटनाओं में गाय माता की सुरक्षा करना

गायों के गले मे रेडियम बेल्ट बांधना

पशु-प्रेमियों और समाज को इस अभियान से जोड़ना

ज्यादा से ज्यादा गायों के गले में रेडियम बेल्ट बांधना

सड़क दुर्घटनाओं में गायों को बचना

समाज में जागरूकता लाना

अभियान कैसे चलाया जा रहा है?

गाय बचाओं अभियान को MVS फाउंडेशन ट्रस्ट की पूरी टीम मिलकर सफल बना रही है, अब तक टीम के द्वारा मिलकर हजारों गायों के गले में रेडियम बेल्ट बांधे गए है, यह अभियान दान और समाज के सहयोग से सफल हो रहा है, हमारी टीम रात्री के समय गायों के रेडियम बेल्ट बांधने का कार्य करती है, रात्री को 12 से 1 बजे तक गायों के रेडियम बेल्ट बांधे जाते है, हमारा मकसद एक ही गौ माताओं की रक्षा करना, चाहे इसके लिए फिर हमे कुछ भी करना पड़े, हमारी टीम इस पहल को पूरे भारत तक पहुचाना चाहती है, एक दिन हमारा यह सपना हकीकत में बदलेगा।

हमारी MVS फाउंडेशन ट्रस्ट की पूरी टीम ने अब तक ऐसे-ऐसे गुसेल सांडो के भी रेडियम बेल्ट बांधे है, जिनके पास हर कोई जाने से डरता है, अगर आप भी देखना चाहते है, की किस तरह हमारी टीम गायों और सांडो के रेडियम बेल्ट बांधती है, तो उसके विडियो आप MVS फाउंडेशन के यूट्यूब चैनल पर देख सकते है।

कैसे जुड़ सकते है MVS फाउंडेशन ट्रस्ट से

क्या आप भी हमारे द्वारा किए जाने वाले कार्य में सहयोग करना चाहते है, लेकिन आपके पास समय का अभाव है, तो ऐसे में आपको हमारे टीम द्वारा किए जाने वाले कार्य में सहयोग करने के लिए अपनी कमाई का कुछ हिस्सा (जितना आप से बन सके) फाउंडेशन ट्रस्ट के कार्य को सफल बनाने के लिए सहयोग करना है।

आप हमारे कार्य को सफल बनाने के लिए नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करके, अपनी कमाई का कुछ हिस्सा बेजुबानों के लिए डोनेट करें, धन्यवाद

MVS फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा किए जाने वाले सभी कायों के विडियो आपको हमारे सोशल मीडिया पेज पर देखने को मिल जाएंगे, जिसकी लिंक नीचे दी गई है।

instagram - Click Here

facebook - Click Here

youtube - Click Here

twitter - Click Here

website - Click Here

और क्या कार्य किए MVS फाउंडेशन टीम ने

MVS फाउंडेशन ट्रस्ट न केवल गायों की सुरक्षा के लिए रेडियम बेल्ट अभियान चलाया है, बल्कि और भी कई सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से अपना योगदान दिया है, हमारी टीम पशु कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और मानव सेवा के लिए समर्पित है।

हमारी टीम ने अब तक हजारो गायों का उपचार किया है, जिसमें बीमार और घायल गायों का इलाज किया जा चुका है, आवारा और गौशाला की गायों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था की जाती है, हर महीने गौशालाओं में गायों के लिए भोजन दान किया जाता है।

हमारी टीम के द्वारा गर्मियों के मौसम में पक्षियों के लिए परिण्डा अभियान शुरू किया जाता है, इस अभियान के तहत गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी के परिण्डे लगाए जाते है, अब जल्द गर्मी के मौसम में फिर से इस अभियान को शुरू कर दिया जाएगा, जिसकी जानकारी सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएगी।

हमारी टीम ने अब तक कई सारे बेघर (गरीब) लोगों की सहायता भी की है, हर महीने जरूरतमंदों को भोजन और कपड़े वितरित किए जाते हैं, हर महीने भोजन खिलाया जाता है, गर्मी और सर्दी के मौसम के अनुसार कपड़े बांटे जाते है।

अगर आपको हमारी टीम के द्वारा किया गया कार्य अच्छा लगता है, तो आप कार्यकर्म के लिए अपना सहयोग जरूर करे, और साथ ही हमरे सोशल मीडिया पर फॉलो अवश्य कर ले।

If this moved you

Your gift funds the next drive.

Donate
WhatsApp usDonate