Regd. No. 201803021400349 (Indian Trusts Act, 1882)12AA & 80G approvedNGO Darpan RJ/2019/0238975See our documents
MVS Foundation Trust logo
MVS Foundation Trustएमवीएस फाउंडेशन ट्रस्ट · Chomu, Jaipur

← Journal · Success story · 10 Jun 2025

Mango Juice Program - आम रस वितरण प्रोग्राम

Mango Juice Program - आम रस वितरण प्रोग्राम

निर्जला एकादशी के पवन अवसर पर इस पुण्य दिन को और भी सार्थक बनाने के लिए MVS Foundation Trust ने हर वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी आम रस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया था, आम रस के इस प्रोग्राम को आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी में प्यासे और थके हुए राहगीरों को शुद्ध, ताज़ा और शीतल आम रस प्रदान कर थोड़ी राहत प्रदान करना था, इस नेक कार्य में स्थानीय जनता के साथ-साथ विशिष्ट अतिथियों ने भी अपना कीमती समय दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में चौमु थाना प्रभारी (SHO) प्रदीप शर्मा, वर्तमान विधायक श्रीमती शिखा मिल बराला, और पूर्व विधायक श्री रामलाल जी ने भी कार्यक्रम में अपना कीमती समय देकर कार्यक्रम को चार चाँद लगा दिये, इन सभी गणमान्य व्यक्तियों ने आम रस वितरण में सहभागिता कर इस सेवा कार्य को अपना अमूल्य समर्थन दिया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।

चौमु थाना प्रभारी (SHO) प्रदीप शर्मा का संदेश

MVS Foundation Trust द्वारा आयोजित आम रस वितरण कार्यक्रम में चौमु थाना प्रभारी (SHO) ने न सिर्फ अपना कीमती समय ही दिया, बल्कि आम जनता के बीच जाकर स्वयं आम रस वितरण में भाग भी लिया था, और आम रस का वितरण भी किया था।

इस अवसर पर उन्होंने कहा

चौमु थाना प्रभारी (SHO) प्रदीप शर्मा ने आम रस कार्यक्रम को लेकर कहाँ - “भीषण गर्मी के इस समय में MVS Foundation द्वारा चलाया गया यह आम रस वितरण कार्यक्रम वास्तव में एक सराहनीय पहल है, ऐसे नेक कार्य समाज में एक अच्छी पहल को दर्शाते है, सबसे बड़ी बात, आम रस शुद्ध, ठंडा और ताज़ा था, जिसे पाकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ गई, यह एक सच्ची सेवा का उदाहरण है।”

वर्तमान विधायक श्रीमती शिखा मील बराला का संदेश

विधायक शिखा मील बराला जी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अपना कीमती समय दिया।

श्रीमती शिखा मील बराला का संदेश

“MVS Foundation द्वारा समाज के लिए किया जा रहा यह प्रयास बेहद सराहनीय है, भीषण गर्मी में आम जनता को ठंडा और पौष्टिक आम रस उपलब्ध कराना एक सामाजिक सेवा से कम नहीं है, ऐसे आयोजनों से समाज में सहयोग, सौहार्द और संवेदना का भाव मजबूत होता है, मैं MVS टीम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देती हूँ।”

पूर्व विधायक श्री रामलाल जी का संदेश

पूर्व विधायक श्री रामलाल जी ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर इस जनसेवा मिशन को अपना समर्थन दिया, इन्होने कार्यक्रम में अपना कीमती समय दिया।

श्री रामलाल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा

“समाज की सेवा सिर्फ बड़े मंचों से ही नहीं, बल्कि ऐसे जमीनी स्तर के आयोजनों से ही होती है, MVS Foundation ने जिस भावना से यह कार्यक्रम आयोजित किया है, वह प्रशंसनीय है, इस कार्यक्रम से न केवल लोगों को गर्मी में राहत मिली, बल्कि सेवा और मानवता का एक सुंदर संदेश भी समाज में फैला।”

उन्होंने स्वयं आम रस वितरण में भाग लेकर उपस्थित लोगों से संवाद किया और MVS टीम की सराहना की।

चौमूं नगर परिषद के सभापति श्री विष्णु कुमार सैनी जी का संदेश

नगर परिषद के सभापति श्री विष्णु कुमार सैनी ने अपना कीमती समय MVS Foundation के आम रस कार्यक्रम में देकर कार्यक्रम को चार चाँद लगा दिये।

इन्होने कार्यक्रम को लेकर कहाँ- की “जनसेवा ही सच्चा धर्म है, और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, MVS Foundation द्वारा इस भीषण गर्मी में आम रस वितरण जैसे पुनीत कार्य का आयोजन वास्तव में सराहनीय है, ऐसे प्रयास समाज को जोड़ते हैं, और मानवीय संवेदनाओं को मजबूती प्रदान करते है।"

If this moved you

Your gift funds the next drive.

Donate
WhatsApp usDonate